Pages

Pages

भारतीय नौसेना के 21 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई में भारतीय नौसेना के कम से कम 21 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये नौसैन्य कर्मी पश्चिमी नौसैन्य कमान की साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे का हिस्सा थे। नौसेना में कोविड-19 संक्रमण का यह पहला मामला है। संक्रमित कर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। वहीं, सेना में अब तक वायरस के आठ पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं।

भारतीय नौसेना
फाइल फोटो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी नौसेना कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, शुरुआत में एक नौसैन्य अधिकारी इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था और बाद में अधिकारियों ने उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच का आदेश दिया था।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक भारतीय नौसेना ने कहा कि, “मुंबई में नौसेना परिसर के अंदर 21 सेवारत कर्मियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुंबई के तट पर खड़े आईएनएस आंगरे के 20 नाविक शामिल हैं। इनमें से बहुत से स्पर्शोंन्मुख हैं और ये सात अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले नाविक से संक्रमित हुए हैं।”

बता दें कि, कोरोना वायरस का कोहराम देश में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

भारतीय नौसेना के 21 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में इलाज जारी


https://bit.ly/3cx0FTn
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter