
भोपा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव नंगला बुजुर्ग में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते दलितों के दो पक्षों में जमकर लाठी ,डंडे और हथियार चले। लड़ाई में दोनों पक्षों की ओर से बहुत लोग घायल हो गए। घायलों में एक ऋषिपाल नाम के व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सुचना मिलने पर घंटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गावं में चलते तनाव को देखते हुए वह पर भरी पुलिस बल लगा दी गयी है। गावं नंगला बुजुर्ग में भोला पुत्र ऋषिपाल और संजू पुत्र लाल सिंह दोनों श्रमिक है। मेरठ में दोनों ने एक साथ काम सीखा और किया था। किसी बात को लेकर आपस में इनका विवाद हो गया जिसमे भोला ने संजू की पिटाई कर दी थी। संजू और ऋषिपाल के घर एक दूसरे के सामने है ,पिटाई के बात को लेकर दोनों में अनबंध चल रही थी।
मंगलवार की देर रात फिर दोनों में उसी बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की बात गाली गलौज और लाठी डंडे तक पहुंच गया। दोनों में लाठी डंडो के साथ जमकर हथियार चले। पुलिस ने दोनों पक्षों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया है। वही संजू पक्ष के राहुल, सुमित, पोपीन, संगीता और मनिषा को गंभीर चोट आई है। वही भोला पक्ष के ऋषिपाल, कौशलऔर विशाल की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल संजू और भोला आपस में लड़ते दिखाई दिए जिसमे पुलिस ने वह पर मामला शांत कराया।
उपचार के दौरान भोला के पिता ऋषिपाल की जिनकी उम्र 45 थी उनकी हालत ख़राब होने लगी जिसके कारन डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रस्ते में ही उसकी मौत हो गयी। परिवार वाले शव लेकर गावं वापस आ गए। पुलिस ने गौण में जाकर दोनों पक्षों के कई लोगो को हिरासत में ले लिया है।
सुचना मिलने पर गौण में पहुंचे सीओ राममोहन शर्मा में घटना की जानकारी ली। वही गौण में तनाव को देखते हुए भरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर भोपा बीपीएस यादव ने बताया कि ये घटना पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ,जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए। खबर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
The post मुज़फ्फरनगर में दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई में एक दलित की मौत appeared first on National Dastak.
from National Dastak | http://bit.ly/2DI1UTh
via inkPointMedia

Post A Comment: