बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दलों में आर-पार की जंग शुरु हो गई है। कुछ दिन पहले राज्य के मंत्री अमर अग्रवाल ने एक भाषण में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कचरा कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद से ही कांग्रेसियों में काफी रोष है। मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस नेता उनके घर कचरा फेंकने पहुंच गए थे। जिसके बाद बिलासपुर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस दौरान कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव समेत कई महिला कार्यकर्ता भी घायल हो गए।  बिलासपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पुलिस की बर्बरता कैमरे में कैद हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई इस लाठीचार्ज की घटना की गूंज अब दिल्ली भी पहुंच चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर जमकर हमला किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने  इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ”नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुज़दिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी ज़ुल्म के रूप में याद रखेगी।”

पुलिस का कहना है कि पहले नेताओं ने कांग्रेस भवन जाकर गिरफ्तारी देने की बात कही, लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया।

The post कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज, राहुल बोले- मोदी हुकूमत में पेशा बन गया तानाशाही appeared first on National Dastak.



from National Dastak https://ift.tt/2xAtSKf
via inkPointMedia
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: