अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर ख़बरों में बने रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी संबित पात्रा बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से 11,000 से अधिक वोटों से हार गए हैं।

भगवान जगन्नाथ की भूमि पुरी लोकसभा सीट इस वजह से वीआईपी थी, क्योंकि यहां से बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव मैदान में उतरे थे। संबित पात्रा का इस सीट पर मुकाबला एक ब्राह्मण नेता बीजेडी के पिनाकी मिश्रा था। बता दें कि संबित पात्रा खुद ब्राह्मण हैं और पुरी सीट भी ब्राह्मण बाहुल्य है।

ओडिश की पुरी सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव हुए थे और वहां 72.53% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, 2014 के आम चुनाव में यहां पर 74.01% वोटिंग दर्ज की गई थी।

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रचंड लहर’ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और ‘नए भारत’ के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने अकेले अपने दम पर 303 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, कांग्रेस 52 सीटों तक ही सिमट गई हैं।

भाजपा की लहर इतनी प्रचंड थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने परिवार के गढ अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए, हालांकि वह केरल में वायनाड से जीत गए।

ओडिशा: पुरी में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा BJD के पिनाकी मिश्रा से इतने वोटों से हारे


http://bit.ly/2Ew8nP5
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: