संेट्रल हज कमेटी ने मंगलवार काे 642 सीटाें की वेटिंग सूची जारी कर दी। वेटिंग सूची में प्रदेश के 134 हज यात्रियों की वेटिंग क्लियर हुई है। इसके साथ ही हज यात्रियों की संख्या बढ़कर 6732 हाे गई है। प्रदेश से पहली बार इतनी संख्या में हजयात्री मुकद्दस सफर पूरा करने के लिए मक्का मदीना जाएंगे।
भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, राज्य हज कमेटी के अनुसार राज्य से अब तक 1471 हजयात्रियों की वेटिंग क्लियर हाे चुकी है। अाखिरी वेटिंग सूची में चयनित हज यात्रियों काे 7 जून तक अजीजिया कैटेगरी के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए की राशि जमा करवानी हाेगी।
यह राशि सेंट्रल हज कमेटी के एसबीअाई शाखा के खाता नंबर 32175020010 अाैर यूनियन बैंक अाॅफ इंडिया की खाता संख्या 318702010406009 में जमा करवानी हाेगी। इसके अलावा पासपाेर्ट की फाेटाेकाॅपी, 2 रंगीन फाेटाे, हज अदायगी पर्ची, हैल्थ प्रमाण पत्र भी करबला स्थित स्टेट हज कमेटी कार्यालय में जमा करवाना हाेगा।
http://bit.ly/2Xd0lSt
📢MBK Team | 📰TheSiasatDaily

Post A Comment: