उत्तर प्रदेश के अमेठी में केंद्रीय मंत्री और नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया है। हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में कई लोगो को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे सुरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिसके बाद घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। दया राम ने बताया कि दो लोगो को हिरासत मे लिया गया है, घटना की जांच जारी है।

गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण मे पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा मे रहे। वे स्मृति ईरानी के बहुत करीबी थे। बरौलिया गांव को रक्षा मंत्री रहते हुए मनोहर पर्रिकर ने गोद लिया था। स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांवों में था। बीते लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र सिंह ने स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभाया था। सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांव में है जिसका फायदा स्मृति ईरानी को चुनाव प्रचार में मिला।

बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से हरा दिया है। स्मृति ईरानी की ये जीत इसलिए बहुत बडी है, क्योंकि ये सीट कांग्रेस और गांधी परिवार का गढ़ रहा है। यहां से संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी सांसद रहे हैं और अब इस सीट पर स्मृति ईरानी की जीत की वजह से कमल खिल गया है।

स्मृति ईरानी के हाथों प्रतिष्ठित अमेठी लोकसभा सीट राहुल गांधी की तरफ से गंवाने के बाद, जहां इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ईरानी ने 55,120 वोटों से जीत की दर्ज की है। स्मृति ईरानी को जहां 468514 वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 413394 वोट हासिल हुए हैं।

 

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल


http://bit.ly/2HVMLMJ
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: