देश की राजधानी दिल्ली में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से करीब 43 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है।

फैक्ट्री में

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 से अधिक गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में 43 लोग मारे गए हैं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दिल्ली की रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास लगी आग की घटना भयानक है। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। घायलों को जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश रहा है।

राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के अनाज मंडी में, भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना ‘‘दुखद’’ है और दमकल कर्मी लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘बेहद दुखद। बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।’

दिल्ली की एक फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी


http://bit.ly/2qDvdAA
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: