भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में 24 वर्षीय तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा किए हत्याकांड मामले में छह आरोपियों को मंगलवार को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आर मुखोपाध्याय की पीठ ने भीमसेनमंडल, चामू नायक, महेश महली, सत्यनारायण नायक, मदन नायक, विक्रम मंडल को इस मामले में 6 महीने बाद जमानत दी। बता दें कि, सभी आरोपियों ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।

तबरेज अंसारी

झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आर मुखोपाध्याय की पीठ ने भीमसेन मंडल, चामू नायक, महेश महली, सत्यनारायण नायक, मदन नायक, विक्रम मंडल को इस मामले में 6 महीने बाद जमानत दी। सुनवाई के दौरान इनके अधिवक्ता एके साहनी ने पीठ को बताया कि तबरेज अंसारी मामले में इनका नाम प्राथमिकी में नहीं है और न ही नामजद आरोपित पप्पू मंडल ने पुलिस को दिए अपने बयान में इनका नाम लिया है। इस सब के बावजूद सभी आरोपी लगभग छह माह से जेल में बंद हैं।

आरोपियों के वकील ने पीठ को बताया गया कि 18 जून 2019 को चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और सीजेएम कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 22 जून को उसकी तबीयत खराब हुई और इलाज के दौरान सरायकेला के सदर अस्पताल में तबरेज की मौत हो गई। ऐसे में यह हिरासत में हुई मौत का मामला है। इसलिए इनको जमानत मिलनी चाहिए।

इस दौरान प्रतिवादी की ओर से इनकी जमानत का विरोध किया गया और कहा गया कि मारपीट की घटना में सभी लोग शामिल थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने छह आरोपियों को जमानत दे दी। भीड़ हिंसा के इस मामले में तबरेज की पत्नी एस परवीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोप है कि तबरेज को भीड़ ने एक खंभे से बांध कर उसकी पिटाई की थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

तबरेज अंसारी (22) की 17 जून को बाइक चोरी करने के संदेह में झारखंड के सरायकेला-खरसावांजिले के धतकीडीह गांव में भीड़ द्वारा बर्बरतापूर्वक पिटाई करने के कुछ दिनों बाद 22 जून को एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और कुछ अन्य चीजें बरामद की गई हैं। यह मामला एक वीडियो के वायरल होने के बाद प्रकाश में आया। इस वीडियो में आरोपी, अंसारी को पीटते हुए दिख रहे थे।

वायरल वीडियो में ग्रामीण पेड़ से बंधे अंसारी को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही वीडियो में तबरेज से जबरन ‘जय श्री राम’ कहलवाने की कोशिश की जा रही है। तबरेज को एक पोल से बांधा गया और फिर उसे बुरी तरह से पीटा गया। इसके साथ ही जबरन उससे ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे लगवाए गए। उसके बेहोशी हालत में ही उसे पुलिस को सौंप दिया गया, पुलिस हिरासत में चार दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। (इंपुट: भाषा के साथ)

झारखंड: मॉब लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज अंसारी की हत्या मामले में 6 आरोपियों को हाई कोर्ट से मिली जमानत


http://bit.ly/35ln4zX
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: