कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, किसान विरोधी नीतियों, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करने जा रही है।

कांग्रेस

इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को जनता के सामने उजागर करेंगे।

रैली को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूगा।”

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली से पहले राहुल गांधी की हुंकार, कहा- BJP सरकार की तानाशाही के खिलाफ बोलूंगा


http://bit.ly/2YMjMmu
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: