फिल्मकार डेनियल श्रवण ने दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर एक शर्मनाक सलाह दी है, जिससे पूरा सोशल मीडिया स्तब्ध है। देश को झकझोर देने वाले वेटेनरी डॉक्टर के साथ जघन्य दुष्कर्म और हत्या के परिपेक्ष्य में, श्रवण ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार बयान दिया, जिसे केवल क्रूर और असंवेदनशील की कहा जा सकता है। फिल्मकार के मुताबिक, महिलाओं को अपने साथ कंडोम रखना चाहिए और दुष्कर्म में सहयोग करना चाहिए। हालांकि, उनके इस बयान के बाद जब विवाद बढ़ा तो फिल्मकार ने अपने बयान को डिलीट कर दिया।

डेनियल श्रवण

फिल्मकार के मुताबिक, महिलाओं को अपने साथ कंडोम रखना चाहिए और दुष्कर्म में सहयोग करना चाहिए। श्रवण ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा कि महिलाओं को कंडोम साथ रखना चाहिए और पुलिस को फोन करने के स्थान पर खुद की जान बचानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को दुष्कर्मियों के साथ सहयोग करना चाहिए और दुष्कर्मी को कंडोम देना चाहिए, ताकि उनकी हत्या नहीं हो।

फिल्मकार ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘सरकार को बिना हिंसा के किए गए रेप को लीगल कर देना चाहिए। जिसमें रेप के बाद महिला की हत्या न की जाए। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को रेप की जानकारी दी जानी चाहिए। तभी इस तरह की चीजें रुक पाएंगी। ये बेकार की बात है कि विरप्पन को मारने से स्मगलिंग रुक जाएगी या लादेन को मारने से आतंकवाद रुक जाएगा। निर्भया एक्ट रेप और हिंसा को कंट्रोल नहीं कर सकता।’

इस मामले पर जैसे ही विवाद बढ़ा तो निर्देशन ने अपना पोस्ट डिलीट करते हुए एक नया पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में श्रवण ने माफी मांगते हुए लिखा कि, दरअसल हुआ क्या है, मैं वह सभी डायलॉग, एक फिल्म के विलेन के लिए लिख रहा था। जिसे मैं डायरेक्ट करने जा रहा हूं, लेकिन लोगों ने उसे गलत समझ लिया। मैं माफी चाहता हूं उसके लिए। यह मेरे विचार नहीं हैं। किसी को आहत करने का भी कोई इरादा नहीं था।

डेनियल की इस पोस्ट को पढ़कर आम जनता ही नहीं बल्कि फैंस ने भी बुरी तरह से लताड़ा। श्रवण के इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुआ। इस पर एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी रिएक्ट किया है। कुब्रा ने एक पोस्ट रिपोस्ट करते हुए लिखा, ”ये डेनियल श्रवण जो भी है, इसे इलाज की जरूरत है। शायद ज्यादा काम की वजह से इसका दिमाग खराब हो गया है। इलाज से शायद इसे मदद मिले और इसका दिमाग ठीक हो सके।”

वहीं, साउथ एक्ट्रेस चिन्मयी श्रीप्रदा ने लिखा कि मेरे विचार कुछ तेलुगु में है। मूल रूप से इन पुरुषों ने विचार दिए हैं बलात्कार के बाद हत्या को रोकने के लिए करें। महिला संगठन बलात्कार का कारण हैं। बलात्कार जघन्य नहीं है, हत्या जघन्य है।

फिल्मकार डेनियल श्रवण ने रेप को लेकर दिया शर्मनाक बयान, अभिनेत्री ने लगाई फटकार


http://bit.ly/2YjX3hC
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: