देश की राजधानी दिल्ली के दरियागंज में शुक्रवार (20 दिसंबर) को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस ने इसके अलावा दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद को भी हिरासत में लिया है।

दरियागंज

बता दें कि, शक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान कई गाड़ियों में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और भीड़ को नियंत्रित किया।

गौरतलब है कि, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली गेट के नजदीक संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के हिंसक होने पर लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें छोड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने इसके अलावा दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ‘रावण’ को भी हिरासत में लिया है। वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ मस्जिद के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें कि, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए जमा हुए थे।

CAA Protest: दिल्ली के दरियागंज हिंसा मामले में पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार


http://bit.ly/2PMQMZj
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: