नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल असम के बाद अब बिहार में भी विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच के राज्‍य में मुख्‍य विपक्षी दल राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने आज बंद बुलाया है। सुबह से ही आरजेडी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और ट्रेनों को रोका जा रहा है।

बिहार

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में आरजेडी कार्यकर्ता करीब डेढ़ घंटे से प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्‍होंने सड़कों पर चल रहे वाहनों में तोड़फोड़ की है। वे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, विरोध प्रदर्शन के दौरान आरजेडी के कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद करा रहे हैं। बता दें कि, आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा था कि बंद शांतिपूर्ण होगा लेकिन इसके बावजूद बंद समर्थकों ने तोड़फोड़ की।

जानें लाइव अपड़ेट

  • बिहार की राजधानी पटना में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को तोड़ दिया है।

  • बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। कार्यकर्ता टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरजेडी ने आज नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार में बंद का आह्वान किया है।

CAA के खिलाफ बिहार में RJD ने बुलाया बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता


http://bit.ly/2PKqmY7
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter

Post A Comment: