मालेगांव बम विस्फोट मामले में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना कर चुकीं इस मामले में अभियुक्त और मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में छात्रों के एक समूह द्वारा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इस पूरे वाक्य का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर

दरअसल, मध्य प्रदेश के भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में उपस्थिति के मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे छात्रों से बुधवार को मिलने पहुंची भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को नारेबाजी का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय में मौजूद नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI)के कार्यकर्ताओं ने ‘आतंकवादी वापस जाओ’ और ‘प्रज्ञा ठाकुर गो बैक’ के नारे लगाए।

वीडियो में दिख रहा है कि कार्यकर्ता आतंकी-अभियुक्त भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।कार्यकर्ता का नारा होता है, “आतंकवादी वापस जाओं, आतंकवादी वापस जाओं। महात्मा गांधी के सम्मान में एनएसयूआई मैदान में। छात्रों के सम्मान में एनएसयूआई मैदान में।”

इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर ने सख्त कदम उठाने की बात कही है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “उन्होंने (एनएसयूआई कार्यकर्ता) कहा कि सांसद आतंकवादी है, ये शब्द अवैध और अशोभनीय हैं। उन्होंने संवैधानिक पद पर आसीन एक महिला सांसद का गाली दी है, वे सभी देशद्रोही हैं। मैं निश्चित तौर पर उनके खिलाफ कदम उठाऊंगी।”

बता दें कि, अभी हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें एक फ्लाइट में सवार यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। दरअसल, दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइजेट की फ्लाइट में सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से बहस हो गई थी। जिसके बाद वह सीट की मांग को लेकर वह विमान में ही धरने पर बैठ गईं। इस दौरान फ्लाइट में सवार यात्रियों ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया।

VIDEO: धरना दे रहे छात्रों से मिलने पहुंची आतंकी-अभियुक्त BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, NSUI कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘आतंकवादी वापस जाओ’ के नारे


http://bit.ly/2ZnpE68
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: