मालेगांव बम विस्फोट मामले में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना कर चुकीं इस मामले में अभियुक्त और मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को विमान के अंदर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इस पूरे वाक्य का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहें इस वीडियो में एक बहादुर यात्री विमान के अंदर आतंकी-अभियुक्त भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से कह रहा है कि, आप जनता को परेशान कर रही है, आपको शर्म आनी चाहिए।

 

प्रज्ञा ठाकुरवायरल हो रहें इस वीडियो में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर यात्रियों के साथ बहस करती हुई दिखाई दे रही है। एक बहादुर यात्री प्रज्ञा को याद दिलाता है कि एक जन प्रतिनिधि के रूप में वह प्रथम श्रेणी की यात्रा की हकदार नहीं थी। प्रज्ञा जवाब देती है, ”मुझे प्रथम श्रेणी में यात्रा करने का अधिकार है।” इसके बाद यात्री कहता है, आप तो जनता की प्रतिनिधि है फिर आप क्यों जनता को परेशान कर रही है। आपको शर्म आनी चाहिए।

यात्री के द्वारा ‘शर्म’ शब्द कहने पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आपत्ति जताई और कहा कि, “आपको अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए।” इसपर यात्री ने जवाब देते हुए कहा, “मेरी भाषा बिल्कुल ठीक है। मैं आपसे इज्जत और प्यार से बात कर रहा हूं। शर्म शब्द एक अच्छा शब्द है।”

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए स्पाइस जेट ने रविवार को कहा था कि प्रज्ञा ने जो सीट बुक कराई थी, वह ‘आगे की एवं आपातकालीन पंक्ति की सीट थी और सुरक्षा की दृष्टि से उनके जैसे व्हीलचेयर में आने वाले यात्री को इस पंक्ति की सीट आवंटित नहीं की जाती है। बता दें कि, प्रज्ञा ने आरोप लगाया था कि स्पाइसजेट ने उन्हें पूर्व आवंटित सीट से वंचित कर दिया था और यह उनके लिए अस्वीकार्य था।

कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि उनकी सुरक्षा की दृष्टि से उनकी बुक कराई गई सीट 1ए की बजाय दूसरी सीट 2ए/बी दी गई। स्पाइस जेट की विज्ञप्ति के अनुसार प्रज्ञा अपनी व्हीलचेयर में आई थीं और उन्होंने एयरलाइन के जरिये अपनी सीट बुक नहीं की थी, इसलिए स्टाफ को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि वह व्हीलचेयर से आई थीं।

प्रज्ञा शनिवार को दिल्ली से भोपाल स्पाइस जेट विमान (एसजी 2498) से आई थीं। विमान स्टाफ ने उन्हें उनके द्वारा बुक कराई गई सीट में नहीं बैठने दिया जिससे वह नाराज हो गईं। इसके बाद शनिवार रात को भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर पहुंचकर उन्होंने विमान में सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत निदेशक से की थी।

प्रज्ञा ठाकुर ने स्पाइस फ्लाइट पर उनकी तरफ से की गई बुकिंग सीट न देने का आरोप लगाते हुए भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। प्रज्ञा ने अपनी शिकायत में स्पाइस के क्रू मेंबर पर ठीक से व्यवहार न करने का भी आरोप लगाया।

VIDEO: आपको शर्म नहीं आती? आतंकी-अभियुक्त BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के यात्री


http://bit.ly/2EIfgwg
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: