नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा है कि क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे? साथ ही उन्होंने कहा कि, भारत में रहने के लिए ‘भारत माता की जय’ कहना ही पड़ेगा।

धर्मेंद्र प्रधान
फोटो: @dpradhanbjp

महाराष्ट्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक समारोह को संबोघित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, ‘क्या भगत सिंह और नेता जी सुभाष चंद्र बोस का बालिदान बेकार जाएगा? क्या लोगों ने स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई लड़ी ताकि आजादी के 70 साल बाद देश इस विषय पर विचार करेगा कि निगरिकता के बारे में गिनें या न गिनें? क्या इस देश को धर्मशाला बना देना चाहिए।क्या इस देश को जो आए वो रह पाएगा। इस विषय पर चुनौतियां हमें स्वीकार करना पड़ेगा।इस विषय को स्पष्ट करना पड़ेगा।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘भारत में रहना है तो भारत माता की जय भी कहना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसे ही लोग रह पाएंगे, इस विचार को हमें स्पष्ट करना ही पड़ेगा।’

बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अभी भी देश में विरोध जारी है। देश की कई हिस्सों में लोग इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को तमिलनाडु में तौहीद जमात ने इस कानून के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मुंबई में इस कानून के खिलाफ मार्च का आयोजन किया।

VIDEO: देश में रहने के लिए ‘भारत माता की जय’ कहना ही पड़ेगा, CAA व NRC पर जारी विवाद के बीच बोले केंद्रीय मंत्री


http://bit.ly/35bgPhf
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: