कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

विधानसभा चुनाव

कांग्रेस ने इस सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सूची में तिलक नगर से एस. रमिंदर सिंह बमराह, राजेंद्र नगर से रॉकी तुसीद, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली (SC) से अमरीश गौतम, घोंडा से भीष्म शर्मा और करावल नगर से अरबिंद सिंह को मैदान में उतारा है।

बता दें कि, दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 61 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इससे पहले कांग्रेस ने बीते शनिवार को 70 विधानसभा सीटों में से 54 के उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने पहली सूची में अलका लांबा को चांदनी चौक सीट से उम्‍मीदवार बनाया था।

सत्तारूढ़ आप ने अपने अधिकतर विधायकों को फिर से टिकट दिया है तो भाजपा ने भी अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने भी कई पूर्व मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि, दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को रिकॉर्ड जीत मिली थी, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत प्राप्त की थी और 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सीएम केजरीवाल के खिलाफ इस नेता को मैदान में उतारा


http://bit.ly/30Hva41
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: