भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। बता दें कि, इससे पहले भाजपा ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।
लिस्ट के अनुसार, नई दिल्ली सीट से भाजपा ने सुनील यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा को टिकट दिया गया है। भाजपा की ओर से जारी दूसरी सूची में नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल का नाम शामिल है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए भाजपा के बाक़ी 10 उम्मीदवार घोषित, सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..#BJPWinningDelhi pic.twitter.com/x5VD15OG41
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 21, 2020
सत्तारूढ़ आप ने अपने अधिकतर विधायकों को फिर से टिकट दिया है तो भाजपा ने भी अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने भी कई पूर्व मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि, दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के लिए सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 24 नए चेहरे शामिल हैं जबकि 15 मौजूदा विधायकों के नाम सूची में नहीं हैं। अभी कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।
दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को रिकॉर्ड जीत मिली थी, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत प्राप्त की थी और 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।
http://bit.ly/2NIijJW
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Post A Comment: