दिल्ली भाजपा की चुनाव समिति ने शनिवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए 1400 से अधिक संभावित उम्मीदवारों का चयन किया। बता दें कि, दिल्ली की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को चुनाव होना है।

भाजपा

चुनाव समिति के एक सदस्य ने कहा कि शाम को शुरू हुई बैठक कई घंटे चली, जिसमें टिकट के इच्छुक लोगों के नामों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, ”प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से औसतन 15-20 नाम सामने आए…1400 से अधिक नामों का चयन किया गया है।” दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होगी। बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होंगे और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को रिकॉर्ड जीत मिली थी, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत प्राप्त की थी और 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

दिल्ली विधानसभा चुनावः BJP ने किया 1400 से अधिक संभावित उम्मीदवारों के नामों का चयन, हर निर्वाचन क्षेत्र से सामने आए 15-20 नाम


http://bit.ly/3a0qtGX
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: