भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि अगर महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेता आज होते तो पता नहीं भाजपा के ट्रोल उनके साथ क्या करते। उन्होंने यह भी कहा कि देशहित में सच्चाई का साथ देने वाले किसी को भी निशाना बनाना ट्रोल्स के लिए कोई बड़ी बात नहीं बल्कि बिजनेस है।

शत्रुघ्न सिन्हा
file Photo: शत्रुघ्न सिन्हा

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुंबई में संवाददाताओं से भाजपा का नाम लिए बिना आलोचना करते हुए कहा कि जिस समय देश में रोजगार की कमी महसूस की जा रही है तब रोजगार केवल भाजपा के ‘वार रूम’ में मिल सकता है। उन्होंने कहा, “सौभाग्य से गांधी जी और जयप्रकाश नारायण हमारे बीच नहीं हैं। पता नहीं ट्रोल्स ने उनके साथ क्या किया होता।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का वार रूम और और “उसके ट्रोल” सच के साथ और देशहित में खड़े होने वालों को “राष्ट्र विरोधी” के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, “ट्रोल खुद राष्ट्र विरोधी चीजें करते हैं लेकिन दूसरों को राष्ट्र विरोधी बताते हैं। उनके लिए न तो यह बड़ी चीज है, न बुरी। वे अपने बिजनेस के लिए यह सब करते हैं।”

बता दें कि, पूर्व भाजपा नेता की यह टिप्पणी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के दौरे के बाद सोशल मीडिया में हुई उनकी ट्रोलिंग के बाद आई है। दीपिका पादुकोण ने जेएनयू में हिंसा का विरोध किया है, और वे पीड़िता छात्र-छात्राओं के साथ खड़ी हुई हैं।

“पता नहीं BJP के ‘ट्रोल’ महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण के साथ क्या करते”, शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी सरकार पर तंज


http://bit.ly/2tDF1vB
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: