दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार की शाम को नकाबपोश बदमाशों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर किए गए हमले के विरोध में रविवार रात से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और ताज महल पैलेस होटल के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह जबरन आज़ाद मैदान शिफ्ट कर दिया है।

मुंबई

हाथों में टैम्बोरिन और गिटार लिए तथा क्रांति के गीत गाते प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू में हुए हमले के विरोध में गेटवे ऑफ इंडिया और ताज महल पैलेस होटल के बाहर रातभर प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि अब प्रदर्शनकारियों को गेटवे ऑफ इंडिया से हटाकर आजाद मैदान भेज दिया गया है। रविवार आधी रात को दक्षिण मुम्बई के कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बड़ी संख्या में छात्रों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। बाद में अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर और विशाल ददलानी जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी यहां पहुंची।

‘हम देखेंगे’, ‘हम होंगे कामयाब‘, ‘सरफ़रोशी की तमन्ना‘ जैसे गीत वहां गुंजे। आईआईटी बॉम्बे, टीआईएसएस और एएसएफआई के छात्रों समेत कई छात्र संगठनों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस की तैनाती की गई थी और प्रदर्शनकारियों को पानी, चाय, बिस्कुट और फल दिए गए। नागरिक निकायों ने शौचालय की व्यवस्था भी की।

गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार रात लाठियों और लोहे की छड़ों से लैस कुछ नकाबपोश बदमाशों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। बाद में प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। JNU में हुई हिंसा में तकरीबन 30 छात्र घायल हुए हैं। इस मारपीट में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष को काफी चोटें आई हैं।

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज स्वरा भास्कर, शबाना आजमी, तापसी पन्नू, नेहा धूपिया, टविंकल खन्ना, रितेश देशमुख, कृति सैनन, अनुभव सिन्हा, अनुराग कश्यप, अपर्णा सेन, विशाल ददलानी, विशाल भारद्वाज, सुशांत सिंह, अर्पणा सेन जैसे तमाम बॉलिवुड सितारों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा की निंदा की है। (इंपुट: भाषा के साथ)

JNU हिंसा: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से जबरन हटाए गए प्रदर्शनकारी, आजाद मैदान किया शिफ्ट


http://bit.ly/36zrvaM
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: