नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। इस प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में हिंसात्मक घटनाएं भी हुईं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कलाकार, निर्देशकों और संगीतकारों ने एक साथ आकर एक वीडियो के जरिए कहा है कि वे कोई कागजात नहीं दिखाएंगे। कलाकारों ने वरुण ग्रोवर की कविता, ‘कागज हम नहीं दिखाएंगे’ का बांग्ला वर्जन बनाया है, जो अब वायरल हो रहा है।

पश्चिम बंगाल

अदाकार धृतिमान चटर्जी, सव्यसाची चक्रवर्ती, कोंकणा सेन शर्मा, नंदना सेन और स्वास्तिका मुखर्जी, निर्देशक रूपम इस्लाम समेत 12 शख्सियतों ने वीडियो में कहा है- ‘कागोज अमरा देखाबोना।’ यानि हम कागजात नहीं दिखाएंगे। बांग्ला कलाकारों की मुखर आवाज वाला यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चटर्जी ने पीटीआई (भाषा) से कहा, ‘हममें से कई लोग अपने आसपास की स्थिति से चिंतित हैं। हमें लगा कि सोशल मीडिया के जरिए अपने विरोध को दिखाने के लिए हमें कुछ जरूर करना चाहिए क्योंकि यह सशक्त माध्यम हो सकता है।’

अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा ने कहा , ‘धार्मिक आधार पर लोगों को बांटकर आप नहीं रह सकते। हम कागज नहीं दिखाएंगे।’ निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय ने कहा कि देश के छात्रों और लोगों ने विरोध का रास्ता दिखाया।

गौरतलब है कि, नागरिकता संशोधन कानून का कांग्रेस, टीएमसी समेत लगभग सभी विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम में इस ऐक्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुए थे। देश के कई हिस्सों में लोग इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे। विपक्षी दलों की मांग है कि, सरकार यह कानून वापस ले।

VIDEO: CAA-NRC के खिलाफ बांग्ला कलाकारों की एकजुट आवाज, ‘कागज नहीं दिखाएंगे’


http://bit.ly/2FOQ6wA
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: