दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार (16 फरवरी) को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। बता दें कि, केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) हाल के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर छह विधायकों को भी दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। अरविंद केजरीवाल के साथ 16 फरवरी को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजेंद्र गौतम शपथ लेंगे। ये सभी लोग सीएम केजरीवाल के बाद बारी-बारी शपथ लेते नजर आएंगे।
अधिसूचना में कहा गया है, राष्ट्रपति को श्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण के दिन से प्रभावी होगी। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से दिए गए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है। अधिसूचना के अनुसार लेकिन नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कर लेने तक केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।
बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत हासिल हुई है। दिल्ली की 70 सीटों में से उसने 62 पर अपना कब्जा जमाया है। जबकि पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा को महज 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर आउट हो गई। कांग्रेस का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका। कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। इसके साथ ही कांग्रेस को मिलने वाले वोटों के प्रतिशत में भी भारी कमी दर्ज की गई है। (इंपुट: भाषा के साथ)
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया-कैलाश गहलोत समेत ये 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
http://bit.ly/38vcEiC
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Post A Comment: