उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए शनिवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतेगी।

मनोज तिवारी
फाइल फोटो

मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया कि, “ये सभी एग्जिट पोल ‘‘फेल’’ होंगे। मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। भाजपा 48 सीट जीतेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी… कृपया ईवीएम पर आरोप मढ़ने का बहाना न ढूंढ़ें।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भाजपा के संभावित उभार के बावजूद आसानी से जीत हासिल करेगी। टाइम्स नाउ-इप्सोस एग्जिट पोल के अनुसार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रहेगी और आप 44 तथा भाजपा 24 सीट जीत सकती है।

वहीं, रिब्लिक-जन की बात के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया कि आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीटों पर जीत मिल सकती है। टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 और भाजपा को 15 सीट मिल सकती हैं। ‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है।

गौरतलब है कि, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। आप ने 2015 में शानदार जीत दर्ज कर दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी बोले- सारे एग्जिट पोल होंगे गलत, BJP को मिलेंगी 48 सीटें


http://bit.ly/2vlWt8r
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: