बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह की मैनेजर ने मुंबई के अंधेरी में नींद की गोलियां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमें इस मामले में किसी साजिश की आशंका नजर नहीं आती है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सौम्या ने कोई सुसाइट नोट भी नहीं छोड़ा है, जिस कारण पुलिस सभी संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है। सौम्या के माता-पिता नहीं हैं, दादा-दादी पंजाब में रहते हैं। सौम्या की मौत के बारे उनके पति जोएब खान और सिंगर मीका सिंह दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया।
सौम्या की मौत पर दुख जताते हुए मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने सौम्या की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्यारी यादें छोड़ गई है। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।’
मुंबई: मशहूर गायक मीका सिंह के बंगले में उनकी मैनेजर ने की खुदकुशी
http://bit.ly/2T93jXa
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Post A Comment: