मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार (11 फरवरी) को दिल्ली में जारी मतगणना के बीच ईवीएम का मुद्दा उठाया है। रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे स्थान पर चल रही है, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

दिग्विजय सिंह
file photo

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम टेंपर-प्रूफ नहीं हैं और कोई विकसित देश इनका उपयोग नहीं करता है। उन्होंने ट्वीट किया, “चिप वाली कोई मशीन टेंपर-प्रूफ नहीं है और कृपया एक मिनट के लिए सोचें कि विकसित देश ईवीएम का उपयोग क्यों नहीं करते?” उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से ईवीएम का मुद्दा उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “क्या चुनाव आयोग और माननीय सुप्रीम कोर्ट भारत में ईवीएम मतदान के मुद्दे पर एक बार फिर सोचेंगे? हम दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हम कुछ बेईमान लोगों को चुनाव परिणाम हैक करने और 1.3 अरब लोगों के जनादेश को चुराने की अनुमति नहीं दे सकते।” दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा कि पोस्टल बैलेटों की भी गिनती की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अगर उनका काउंटिंग यूनिट के वोटों से मिलान होता है तो परिणाम की घोषणा कर दें। अगर उनका मिलान नहीं होता है तो सभी मतदान केंद्र के बैलटों की गिनती सदन में की जाए। इससे सभी लोग सहमत होंगे और समय भी बचेगा क्योंकि चुनाव आयोग ईवीएम के पक्ष में लगातार यही तर्क देता रहा है।”

बता दें कि, दिल्ली की लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित की अगुआई में राज्य में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस दिल्ली में खाता खोलने के लिए भी जूझ रही है। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल


http://bit.ly/2OLjadj
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: