अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अक्सर अपने बयान व ट्वीट के कारण विवादों में रहने वाली स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन अपने जवाब के जरिए ट्रोलर को जवाब देने में भी वो कोई कसर नहीं छोड़तीं। मनोरंजन की दुनिया की अलावा वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुल कर अपने विचार रखती हैं, देश में चल रहे हर मुद्दे पर स्वरा ने अपनी आवाज बुलंद की है। वहीं, इस बार स्वरा भास्कर ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की है।
वह अपने और हिमांशु शर्मा के ब्रेकअप पर खुल कर बोलीं। स्वरा भास्कर ने हिमांशु शर्मा के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने पर खुलकर बातचीत की है। स्वरा भास्कर ने बताया है कि उन्हें किसी ने भी धोखा नहीं दिया था। वो कहती हैं- हमारे बीच ऐसा कोई विवाद नहीं था, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था कि हमारा ब्रेकअप हुआ। लेकिन मैं इसके लिए किसी को भी दोष नहीं देती। बता दें कि, अभिनेत्री ने जुलाई 2019 में हिमांशु शर्मा के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था।
स्वरा भास्कर ने अंग्रेजी वेबसाइट ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके रिश्ते में किसी ने कुछ बुरा नहीं किया, किसी ने कुछ भी गलत नहीं किया, किसी ने किसी को धोखा नहीं दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि हमारा ब्रेकअप हुआ। स्वरा ने बताया कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के सेट पर हिमांशु शर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी। हमारा रिलेशन लगभग पांच साल चला और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मैं हमेशा इसके बारे में सोचती हूं। मान लें कि आप एक पार्क में चल रहे हैं और आपने एक साथ यात्रा शुरू की है। आप एक ऐसी जगह पर आते हैं जहां से आप या तो बाएं या दाएं जा सकते हैं। दोनों में से एक व्यक्ति दाएं जाना चाहता है और दूसरा व्यक्ति बाएं जाना चाहता है। फिर उनमें से एक व्यक्ति को कहना होगा कि ठीक है, मैं उस रास्ते को छोड़ दूंगा और तुम्हारे साथ आऊंगा। अगर कोई भी व्यक्ति अपनी दिशा नहीं छोड़ना चाहता है तो आपको बस अलविदा कहना होगा।
स्वरा भास्कर ने कहा कि इस बात से सहमत हूं कि इतना ही हमारी यात्रा थी। हमें ना केवल अपनी पसंद बल्कि अन्य लोगों की पसंद को भी स्वीकार करना होगा। हम दोनों एक रास्ते पर साथ चले और मंजिल अलग थीं इसलिए अलग हो गए। उन्होंने कहा कि ब्रेकअप से उबरने में उनके परिवार और दोस्तों ने काफी मदद की।
हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, कही ये बात
https://bit.ly/3bzShSp
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter

Post A Comment: