नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ जैसे नारे लगाने वाले लोगों पर निशाना साधा था। उनके इस ट्वीट का जवाब टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के होस्ट रह चुके सुशांत सिंह ने दिया है।
दरअसल, मनोज जोशी ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा था, “कागज मिले की नहीं इतने दिनो में?” मनोज जोशी के इस ट्वीट पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और लोकप्रिय टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के होस्ट रह चुके सुशांत सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, “कागजी वादे मिले, नफरत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली।”
सुशांत सिंह के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स मनोज जोशी के समर्थन में ट्वीट कर रहे है तो कुछ सुशांत सिंह के समर्थन में कर रहे है।
काग़ज़ी वादे मिले, नफ़रत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली। https://t.co/xojI3rAaVv
— सुशांत सिंह sushant singh سوشانت سنگھ (@sushant_says) April 13, 2020
बता दें कि, नागरिकता संसोधन कानून को लेकर पिछले दिनों देश में काफी बवाल मचा हुआ था। लगभग देश के हर इलाकों में इस कानून के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई थीं। सुशांत सिंह ने भी नागरिकता संशोधन कानून का जमकर विरोध किया था। साथ ही उन्होंने कई बार विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। सुशांत ने इस कानून को लेकर अपनी आवाज उठाई थी और उन्होंने ट्विटर के जरिए भी अपनी राय पेश की थी।
https://bit.ly/2yf2mWo
📢MBK Team | 📰JantaKaReporter
Post A Comment: