उत्तर प्रदेश में आए दिन अपराध की सनसनीखेज घटनाओं ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद राज्य में जंगलराज आ गया है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि यूपी के सुल्तानपुर में रविवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने मामूली विवाद के बाद एक रेस्टोरेंट मालिक को गोली मार दी। वारदात की पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है।

दरअसल, यह मामला यूपी के सुल्तानपुर शहर के प्रसिद्ध रेस्‍टोरेंट अवंतिका का है जहां रविवार को बदमाशों ने मामूली विवाद के बाद एक कैश काउंटर पर बैठे रेस्टोरेंट मालिक को गोली मार दी। वारदात की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है ये घटना उस वक़्त हुई जब रेस्टोरेंट मालिक अपने काउंटर पर बैठा था और पूरा होटल खचाखच भरा था। तभी एक बदमाश ने अपनी पिस्टल से उसके मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और उसके बाद बेखौफ होकर बदमाश अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। घायल व्यवसायी की नाजुक हालत देख स्थानीय डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफेर कर दिया है। फिलहाल, घायल व्यवसायी अब लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना अवंतिका नाम के एक रेस्टोरेंट की है। जब रेस्टोरेंट मालिक आलोक आर्या कैश काउंटर पर बैठे थे, तभी वेटर से तीन लोग सामान के लेन-देन को लेकर झगड़ हुआ था। बात ज्यादा बढ़ती देख आलोक आर्या ने इन लोगो को समझाने की कोशिश की, लेकिन ये नहीं माने और किसी तरह मामले को शांत किया गया, लेकिन विवाद के कुछ देर बाद रेस्टोरेंट में आकर तीनों ने अपनी पिस्टल से आलोक आर्या के पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

इससे पहले कि वहां पर अफरातफरी मचती अपराधी बिना किसी परेशानी के मौके से फरार हो गए। वारदात की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

देखिए वीडियो :

 

 

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में कैश काउंटर पर बैठे रेस्टोरेंट मालिक को बेखौफ बदमाशों ने सरेआम मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात



from Janta Ka Reporter 2.0 https://ift.tt/2K4UgzX
via © inkPointMedia
Share To:

inkPoint Media

Post A Comment: